फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: महिला अस्पताल में आभा एप से बनेगा पर्चा

Wed, 07 May 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर अब जिला महिला अस्पताल में भी आभा एप पर पंजीकरण शुरू हो गया है। आभा एप पर पंजीकरण करने वाले मरीजों के लिए अलग से एक पर्चा काउंटर बनाया गया है। अस्पताल में जगह-जगह आभा एप का क्यूआर कोड चस्पा किया गया है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में प्रतिदिन 500 से अधिक महिलाओं का ओपीडी में उपचार होता है। गर्भावस्था में महिलाओं को लंबे समय तक लाइन में खड़ा होना पड़ता था। बुधवार से आभा एप का पंजीकरण काउंटर अलग कर दिया गया है।
अब मरीजों को अपने स्मार्ट फोन पर आभा एप डाउनलोड करना होगा। मरीजों का डिटेल भरनी होगी, इसके बाद अस्पताल में लगे क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि आभा पंजीकरण व्यवस्था शुरू होने से मरीजों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें