फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वन व सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने की तैयारी

Mon, 12 Jan 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बलरामपुर में वन क्षेत्र और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के बाद अब पूरे मंडल में प्रशासनिक सक्रियता तेज हो गई है। मंडल के चारों जिलों में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने की व्यापक योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। इसके तहत विभिन्न स्थानों पर सरकारी भूमि पर हुए कब्जों का विवरण जुटाकर चरणबद्ध कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

दरअसल, गोंडा और बलरामपुर में कुआनो रेंज की वन संपदा फैली हुई है, जिसका कुल क्षेत्रफल करीब 4,500 हेक्टेयर बताया जा रहा है। इस रेंज के अंतर्गत आने वाले वन क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कब्जों की शिकायतें मिल रही थीं। इसी क्रम में रविवार को बलरामपुर के उदयपुर क्षेत्र में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए वन भूमि पर करीब 50 वर्ष पूर्व निर्मित एक मजार को ध्वस्त करा दिया।
कुआनो रेंज के उप प्रभागीय वनाधिकारी (एसडीओ) रुद्र प्रताप ने बताया कि वन क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है। जहां भी अतिक्रमण की पुष्टि हो रही है, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, गोंडा के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) अनुराग प्रियदर्शी ने बताया कि मंडल के अन्य वन क्षेत्रों का भी सर्वे कराने के निर्देश संबंधित एसडीओ को दिए गए हैं। सर्वे रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही अतिक्रमण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने कहा कि मंडल के चारों जिलों के डीएम से इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तलब की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
मीट-मछली की अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर

करनैलगंज। बरबटपुर में खलिहान व सार्वजनिक हित के लिए आरक्षित भूमि पर अवैध रूप से संचालित मीट व मछली की दुकानों पर सोमवार को मंडलायुक्त के निर्देश पर बुलडोजर चलाया गया। यह जानकारी देते हुए एसडीएम नेहा मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों ने इन दुकानों के कारण होने वाली असुविधा की शिकायत की थी। जिसके बाद राजस्व टीम को मौके पर भेजकर स्थलीय जांच कराई गई। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित लोगों को अतिक्रमण स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए थे। एसडीएम ने बताया कि राजस्व व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सार्वजनिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी व सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर बरखंडी नाथ मंदिर के महंत सुनील पुरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें