हलधरमऊ। चौरी चौराहे पर चार से छह दिसंबर तक आयोजित होने वाली बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा की तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को बागेश्वर धाम के सेवादारों की टीम कथा स्थल पर पहुंची और आयोजन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
सेवादार राजपाल ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन में दो दिन श्रीराम कथा होगी, जबकि एक दिन दिव्य दरबार लगेगा। श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए पांच प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। कथा स्थल पर करीब 25 एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। इसके अलावा श्रद्धालुओं के बैठने के लिए दो पंडाल तैयार किए जाएंगे। आयोजन को भव्य रूप देने के लिए अन्य व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।