फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: परिषदीय स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं कल से

Sun, 15 Nov 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के परिषदीय और मान्यता प्राप्त स्कूलों में 17 नवंबर से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षाएं 21 नवंबर तक चलेंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



निर्देशों के मुताबिक, कक्षा एक की परीक्षा मौखिक होगी। कक्षा दो और तीन में लिखित और मौखिक परीक्षा का अधिभार 50-50 प्रतिशत रहेगा। कक्षा चार और पांच में लिखित परीक्षा का अधिभार 70 और मौखिक का 30 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। कक्षा छह से आठ तक की परीक्षा लिखित होगी।


लिखित परीक्षा 50 अंकों की होगी। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न 10, अति लघु उत्तरीय प्रश्न 10, लघु उत्तरीय प्रश्न 20 और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 10 अंकों के होंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी। मौखिक परीक्षा का समय प्रधानाध्यापक अपनी सुविधानुसार तय करेंगे।
विज्ञापन



बीएसए ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा और मूल्यांकन से संबंधित प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिकाओं के प्राप्ति और वितरण रजिस्टर समेत सभी अभिलेख विद्यालय स्तर पर सुरक्षित रखे जाएं। परीक्षाफल घोषित होने के दिन अभिभावक बैठक भी आयोजित की जाएगी। इसमें विद्यार्थियों को उनकी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाएं दिखाई जाएंगी। परीक्षा और मूल्यांकन में लापरवाही मिलने पर संबंधित प्रधानाध्यापक और खंड शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें