फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, गांव-गांव पहुंचेंगे प्रगणक

Tue, 15 Sep 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जनगणना 2027 में जिले के हर परिवार की जानकारी सही दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। घर-घर पहुंचकर परिवारों का ब्योरा जुटाने वाले प्रगणकों और उनकी निगरानी करने वाले सुपरवाइजरों को पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला व तहसील स्तर के अधिकारियों से लेकर फील्ड ट्रेनरों तक के प्रशिक्षण की तिथियां तय कर दी गई हैं।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी प्रमोद झा ने बताया कि जिला व तहसील स्तरीय अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण 30 सितंबर तक पूरा होगा। इसमें सीडीओ, एडीएम, बीएसए, डीआईओ एनआईसी, डीपीआरओ, एसडीएम, तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी, ट्रेजरी अधिकारी और जनगणना लिपिक शामिल होंगे। एक बैच में 30 से 35 प्रतिभागी रहेंगे। फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण पांच चरणों में सात से नौ अक्तूबर, 14 से 16 अक्तूबर, 22 से 24 अक्तूबर, तीन से पांच नवंबर और 12 से 14 नवंबर तक होगा।
प्रगणक व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण 22 से 24, 27 से 29 अक्तूबर और 30 अक्तूबर से दो नवंबर तक कराया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद प्रगणक गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर जनगणना करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें