फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को अप्रैल से जोड़कर दें मानदेय

Tue, 15 Sep 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के लोग। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले कलेक्ट्रेट में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पीएलआई (परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव) को समाप्त कर इसे मानदेय का हिस्सा बनाने समेत कई मांगें उठाईं।
विज्ञापन

यूनियन ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का बढ़ा मानदेय अप्रैल से 12 हजार और सहायिका का आठ हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की है। कार्यवाहक अध्यक्ष मीनाक्षी खरे, मंडल अध्यक्ष रानी देवी पाल, विमला देवी, गिरजा देवी, संजूदेवी, ननकई, ननका, रामावती, उमा, बीना यादव, गायत्री, नीरजा शुक्ला व नीलम श्रीवास्तव ने कहा कि आठ सितंबर को अयोध्या में आंगनबाड़ी कर्मचारियों के बीच मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी। इसमें कार्यकर्ता को कुल 12 हजार और सहायिका को छह हजार रुपये प्रतिमाह देने की बात कही गई है। यूनियन का कहना है कि इसमें पीएलआई के रूप में 2500 और 1250 रुपये शामिल हैं। कार्यकर्ता और सहायिका के मूल मानदेय में वास्तविक बढ़ोतरी क्रमश: 1500 और 750 रुपये ही हुई है।
यूनियन ने पीएलआई खत्म कर पूरी राशि को वेतन का हिस्सा बनाने, सहायिका का मानदेय आठ हजार रुपये करने और बढ़ा हुआ मानदेय अप्रैल 2026 से लागू कर एरियर समेत भुगतान की मांग की है। इसके अलावा पोषाहार का बजट बढ़ाकर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण ताजा पका भोजन देने और हर माह सात तारीख तक मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें