फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू, अधिकारी नामित

Sun, 11 Oct 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विधानसभा चुनाव-2027 के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम प्रियंका निरंजन ने 29 व्यवस्थाओं के लिए प्रभारी और सहायक प्रभारी अधिकारी नामित किए हैं। मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण से लेकर सुरक्षा, ईवीएम, निर्वाचन व्यय की निगरानी और मतदाता जागरूकता तक की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
विज्ञापन


जारी आदेश के तहत मुख्य विकास अधिकारी को कार्मिकों की तैनाती और प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। मतदान केंद्रों पर छाया, पानी, बिजली, शौचालय, रैंप और फर्नीचर जैसी न्यूनतम सुविधाएं भी सुनिश्चित कराई जाएंगी। अपर जिलाधिकारी शांति-सुरक्षा, संवेदनशील मतदान केंद्रों और पुलिस बल की व्यवस्था देखेंगे।

मुख्य कोषाधिकारी निर्वाचन व्यय की निगरानी करेंगे, जबकि ईवीएम-वीवीपैट के रखरखाव, जांच और रेंडमाइजेशन की जिम्मेदारी अधिशासी अभियंता, जल निगम (ग्रामीण) को सौंपी गई है। मतपत्र, पोस्टल बैलेट, यातायात, निर्वाचन सामग्री, कंट्रोल रूम और शिकायत निस्तारण के लिए भी अधिकारी नामित किए गए हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया, पेड न्यूज, साइबर सुरक्षा, वेबकास्टिंग, सीसीटीवी, स्वीप कार्यक्रम और दिव्यांग मतदाताओं की सुविधाओं के साथ चिकित्सा, भोजन, टेंट-फर्नीचर और दूरसंचार व्यवस्था की जिम्मेदारी भी तय की गई है। राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों को प्रचार, वाहनों और हेलीकॉप्टर की अनुमति देने तथा जेम पोर्टल से निविदा प्रक्रिया पूरी कराने का काम भी अधिकारियों को सौंपा गया है।

डीएम ने सभी अधिकारियों को समयसीमा में तैयारियां पूरी करने और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में निर्वाचन कार्य में लापरवाही या शिथिलता पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें