फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों की जेब काटने की तैयारी

Sun, 05 Jul 2015 11:31 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गरीबों की जेबें काटने की तैयारियां की जा चुकी हैं। कोटे की दुकानों का सस्ता राशन भी अब महंगा हो गया है। सवा तीन लाख गरीबों को इसी माह से महंगा राशन मिलेगा। जिला पूर्ति महकमा ने तत्काल नया रेट लागू कर दिया है। जिले के 708 कोटेदारों को जिला पूर्ति अधिकारी ने जुलाई माह से ही नए रेट पर राशन बेचने का फरमान जारी कर दिया है। कोटे की दुकानों का राशन महंगा होने से गरीबों को महंगाई का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

कार्डधारक           पुराना रेट                                 नया रेट
                            (रुपये प्रति किलो)                 (रुपये प्रति किलो)
बीपीएल गेहूं              4.65                          5.00
बीपीएल चावल           6.15                          7.00
एपीएल गेहूं                6.60                          7.00

राशन महंगा होने से जिले के सवा तील लाख गरीबों को महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। जिले में कुल दो लाख 66 हजार एपीएल कार्डधारक और 59 हजार सात सौ सत्तर बीपीएल कार्डधारक हर महीने कोटे की दुकानों से सस्ता राशन खरीदकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। राशन महंगा होने से इन गरीबों को महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी।

कोटे की दुकानों पर राशन के बढ़े हुए रेट को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। बीपीएल कार्डधारक सुरेन्द्र लाल, रंजीत यादव, बलदेव, विजय बहादुर, राम सेवक व नील कमल और एपीएल कार्डधारक कमलेश कुमार, धनीराम, चिनकन व गया प्रसाद आदि का आरोप है कि दिनभर कड़ी मेहनत करके जो पैसा कमाते हैं उसे अब राशन पर ही खर्च कर देना होगा। जरूरत के अन्य संसाधनों को अब नहीं खरीदा जा सकता है। सरकार को यह फैसला गरीबों के हित में नहीं है। सरकार को अपने फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए।
विज्ञापन


बीपीएल व एपीएल लाभार्थियों के गेहूं और चावल का रेट बढ़ाकर कोटेदारों को लाभांश वसूला जाएगा। जिले के 708 कोटेदारों को जुलाई 2015 में होने वाले वितरण की तिथियों में ही नया रेट लागू करने का निर्देश दिया गया है। सभी कोटेदार 5, 8, 11, 15, 18 व 22 तारीख को होने वाले वितरण में ही नए रेट पर एपीएल व बीपीएल कार्डधारकों को गेहूं व चावल बांटेंगे।

प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग के निर्देश पर उचित दर विक्रेताओं का लाभांश बढ़ाया गया है। बीपीएल व एपीएल लाभार्थियों के गेहूं और चावल से ही लाभांश की वसूली की जाएगी। सभी कोटेदारों को नए रेट पर ही गेहूं व चावल का वितरण करने का निर्देश दिया गया है। -बीके मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें