उतरौला नगर में एटीएम बूथ के अंदर पहले पैसा निकालने को लेकर हुए विवाद में दो ग्राहक आपस में भिड़ गए। ग्राहकों के बीच हुई मारपीट के कारण एटीएम चैंबर का शीशा आदि भी टूट गया। मामले की सूचना पर पुलिस दोनों ग्राहकों को कोतवाली ले आई। मैनेजर ने एटीएम बंद करवा दिया।
घटना रविवार दोपहर उतरौला नगर में लगे एचडीएफसी बैंक के एटीएम बूथ में हुई। एटीएम बूथ पर तैनात गार्ड देवी दयाल ने बताया कि रविवार दोपहर एटीएम से पैसा निकालने के लिए अंदर घुसे दो ग्राहकों के बीच पहले पैसा निकालने को लेकर विवाद हो गया। दोनों ने अंदर ही मारपीट शुरू कर दी। जिसके चलते एटीएम चैंबर का शीशा आदि भी टूट गया।
मौके पर पहुंची पुलिस दोनों ग्राहकों को कोतवाली ले गई। बैंक प्रबंधक ने एटीएम बंद करवा दिया। कोतवाल राज कुमार यादव ने इसे सामान्य घटना बताते हुए कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।