फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: परीक्षा से पहले परखी जाएगी विद्यार्थियों की तैयारी

Mon, 25 Nov 2024 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। यूपी बोर्ड परीक्षा में राजकीय हाईस्कूलों व इंटर कॉलेजों के परिणाम सुधारने की पहल हुई है। बोर्ड परीक्षा से पहले कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं की पहली बार ऑनलाइन परीक्षा होगी। इसमें गणित व विज्ञान के सवाल पूछकर विद्यार्थियों की तैयारी परखी जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा 12 दिसंबर से प्रस्तावित है। इसके बाद रिपोर्ट कार्ड भी तैयार होगा। इसमें कमजोर मिले विद्यार्थियों की तैयारी कराकर फिर से परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले के 25 राजकीय हाईस्कूलों व चार राजकीय इंटर कॉलेजों में अध्ययनरत कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर का आकलन करने के साथ ही बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को सशक्त बनाने के लिए यह परीक्षा होगी। कक्षा 9-10 में गणित एवं विज्ञान और 11वीं व 12वीं में गणित, भौतिक, रसायन एवं जीव विज्ञान विषय की परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा के लिए प्रधानाचार्य और शिक्षक का पंजीकरण शुरू हो गया है, इसके बाद विद्यार्थियों का पंजीकरण 26 से 30 नवंबर तक ऑनलाइन होगा। विद्यार्थी विद्यालय परिसर स्थित कंप्यूटर लैब या घर में उपलब्ध उपकरणों के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा दे सकेंगे। सभी विद्यालय के संबंधित विषय के शिक्षकों की जिम्मेदारी होगी कि उनके विषय के सभी विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हों।
ऑनलाइन परीक्षा कार्यक्रम तय हो गया है। 12 दिसंबर को कक्षा नौ व 10 की गणित, कक्षा 11 व 12 की भौतिक विज्ञान, 13 दिसंबर को कक्षा 9 व 10 की विज्ञान, कक्षा 11 व 12 की रसायन विज्ञान, 14 दिसंबर को कक्षा 11 व 12 गणित व जीव विज्ञान की परीक्षा होगी।
विज्ञापन



परीक्षा होने के एक सप्ताह में विद्यार्थी की रिपोर्ट तैयार होगी। इसमें अंक के आधार पर कमजोर छात्र चिह्नित होंगे। कमजोर छात्र की एक माह तक अतिरिक्त कक्षाएं चलाकर उन्हें दोबारा परीक्षा में शामिल होने के योग्य बनाया जाएगा। दोबारा परीक्षा के बाद विद्यार्थी की प्रगति का मूल्यांकन होगा।
डीआईओएस डाॅ. रामचंद्र ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी पूरी करने के निर्देश सभी राजकीय हाईस्कूलों और इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को दिए गए हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें