फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गर्भवतियों को नहीं मिल रहा खून

Wed, 30 Jul 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में गर्भवतियों के इलाज में लापरवाही बरती जा रही है। जिले में चार फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) में से तीन पर अभी तक ब्लड स्टोरेज यूनिट का संचालन शुरू नहीं हो सका है। करनैलगंज सीएचसी पर अभी तक एक भी यूनिट खून स्टोर नहीं किया गया। प्रसव के दौरान खून की कमी होने पर इसे लाने के लिए पीड़ित के परिजनों को मुख्यालय के मेडिकल कॉलेज तक की दौड़ लगाना पड़ती है।
विज्ञापन


सुरक्षित प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य मनकापुर, वजीरगंज व करनैलगंज को फर्स्ट रेफरल यूनिट बनाया गया था। शासन की ओर से वर्ष 2021 में निर्देश दिया गया था कि सभी एफआरयू पर ब्लड स्टोरेज यूनिट की व्यवस्था होनी चाहिए।

दो वर्ष पहले करनैलगंज सीएचसी पर फ्रीजर व अन्य उपकरण भेजे गए, लेकिन आज तक एक भी यूनिट स्टोर नहीं किया गया। जबकि महिला अस्पताल, मनकापुर व वजीरगंज में अभी तक ब्लड स्टोरेज यूनिट की व्यवस्था नहीं शुरू की गई। जिससे प्रसव के दौरान खून की कमी होने या अत्यधिक रक्तस्राव होने पर तुरंत ब्लड की व्यवस्था न हो पाने पर प्रसूताओं की हालत गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें