फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हादसे में गर्भवती की मौत, पति घायल

Sun, 12 Oct 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना/झंझरी। धानेपुर इलाके में सोनबरसा पुल के पास शनिवार रात बोलेरो व बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में देहात कोतवाली क्षेत्र के सिसउर अंदूपुर निवासी कुसुम (22) की मौत हो गई और उनके पति शिवम घायल हो गए।
विज्ञापन

शिवम ने बताया कि गर्भवती पत्नी कुसुम की तबीयत खराब थी। शनिवार रात आठ बजे कुसुम को अलावल देवरिया में एक चिकित्सक को दिखाने के लिए बाइक से जा रहे थे। सोनबरसा पुल के पास सामने से आ रही बोलेरो से बाइक में टक्कर लग गई। आरोपी चालक बोलेरो लेकर मौके से भाग निकला।
हादसे में बाइक से गिरने से कुसुम के सिर पर गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोग एकत्र हो गए। करीब आधे घंटे बाद पुलिस के पहुंचने पर एंबुलेंस बुलाकर कुसुम व शिवम को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने कुसुम को मृत घोषित कर दिया। शिवम के पैर में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया गया है। हादसा करने वाले बोलेरो चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

एक साल पहले ही हुई थी शादी
सिसउर अंदूपुर के प्रधान कृष्णकुमार वर्मा ने बताया कि शिवम के परिवार में पिता केसरी, मां संतरा देवी व दो बहनें हैं। शिवम के माता-पिता व बहनें जालंधर में रहती हैं। शिवम व कुसुम गांव में रहती थीं। पिछले साल आठ मई को ही शिवम की शादी हुई थी। कुसुम की मौत से शिवम बदहवास हैं। उनके मां-पिता को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें