फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर गर्भवती को पीटा, बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज (गोंडा)। नगवा गांव की रहने वाली एक गर्भवती महिला की ससुराल वालों ने दहेज ने मिलने के कारण पिटाई कर दी। जिससे महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। मामले में महिला ने शनिवार को थाना वजीरगंज में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़ित महिला को परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना वजीरगंज क्षेत्र के डुमरियाडीह की रहने वाली शीतल वर्मा पुत्री नंदलाल सोनी ने थाना वजीरगंज में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 21 अप्रैल 2019 को उसकी शादी शैलेश वर्मा पुत्र राम चंदर वर्मा निवासी गजपुर बाजार थाना गगहा जनपद गोरखपुर के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले बाइक व सोने की चेन की मांग करने लगे। इसको लेकर ससुुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे।
शीतल का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर 17 नवंबर 2019 को पति शैलेश वर्मा, सास राधिका, जेठ सतीश वर्मा व रतन वर्मा तथा जेठानी सुमन ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। 18 नवंबर को उसे नेहरू चिकित्सालय गोरखपुर में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सक ने दिल्ली के पहाडग़ंज में रहने वाले उसके पिता को फोन से सूचना दी।
विज्ञापन

इसके बाद 21 नवंबर को उसके पिता नंदलाल सोनी नेहरू चिकित्सालय पहुंचे और पिटाई का विरोध किया तो ससुुराल वालों ने उसके पिता से अभद्रता करते हुए उनकी भी पिटाई की। प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज संजय कुमार दुबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें