फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथवलिया स्कूल को मिली स्मार्ट क्लास की सौगात

विज्ञापन
गोंडा के पथवलिया विद्यालय में स्मार्ट क्लास का संचालन कराते सीडीओ आशीष कुमार। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जिले को एक और स्मार्ट स्कूल की सौगात मिली है। झंझरी के कम्पोजिट स्कूल पथवलिया को आदित्य बिडला ग्रुप के सहयोग से स्माइल फाउंडेशन ने प्रोजेक्टर, लैपटॉप और डिजिटल ब्लैक बोर्ड की सौगत दी है। इससे स्कूल के 275 छात्रों को प्रोजेक्टर पर शिक्षा की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। मुख्य विकास अधिकारी आशीष कुमार ने शनिवार को स्मार्ट स्कूल का शुभारंभ किया और शिक्षकों का उत्साह बढ़ाया। सीडीओ ने कहा कि स्कूलों के शैक्षिक विकास में स्माइल संस्था का सहयोग मील का पत्थर साबित होगा। इसका लाभ शिक्षक बच्चों को दें और समाज में अपना बेहतर स्थान बनाएं।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने बताया कि संस्था के माध्यम से जिले के 11 परिषदीय स्कूलों को स्मार्ट स्कूल की सौगात दी गई है। पथवलिया स्कूल को भी संस्था ने स्मार्ट बनाया है, यह सराहनीय है। खंड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र गुप्त ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पथवलिया स्कूल को जिले का रोल मॉडल बनाया जाएगा। संस्था के साथ ही जनसहयोग मिल रहा है।
स्मार्ट स्कूल का संचालन करकेे शिक्षिका वंदना मिश्रा ने दिखाया। उन्होंने बताया कि हर कक्षा के पाठ्यक्रम को बच्चों को पढ़ाने में आसानी होगी और एक क्लास 40 मिनट का होगा। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल, उपायुक्त मनरेगा हरिश्चंद्र प्रजापति, जिला समन्वयक राजेश सिंह, स्माइल संस्था के रामायण सिंह, बसंत गुप्त, स्कूल के शिक्षक वंदना मिश्रा, अलका गुप्ता, सीमा, सरिता श्रीवास्तव, अनीता आदि मौजूद रहे। स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

स्कूल के सामने बनेगा खेल मैदान, 15 सीडीओ करेंगे उद्घाटन
स्कूल के सामने खेल मैदान के कायाकल्प का निर्देश सीडीओ आशीष कुमार ने दिया। उन्होंने प्रधान प्रतिनिधि भुवनेश्वर दूबे से जानकारी ली। पता चला कि ब्लॉक पर फाइल चली गई है और स्वीकृति मिलते ही खेल मैदान का विकास होगा। सीडीओ ने कहा कि 15 जनवरी को वह यहां फिर आएंगे। उस दिन खेल मैदान का उद्घाटन होगा। इसके साथ ही स्कूल परिसर को संवराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें