फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्रधान संगठन ने कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

Sat, 25 Apr 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने शनिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीओ पंचायत दुर्गा प्रसाद मिश्र को सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष लालजी सिंह के नेतृत्व में संगठन के सदस्य ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे और पंचायत प्रतिनिधियों के हित में मांगें रखीं।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि 26 मई को ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसे में या तो समय से पंचायत चुनाव कराए जाएं अथवा वर्तमान जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाया जाए। संगठन का कहना है कि अन्य राज्यों में चुनाव समय से न होने पर कार्यकाल बढ़ाया गया है, उसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी निर्णय लिया जाय। इसके अलावा संगठन ने विकास कार्यों के लंबित भुगतान को 15 मई से पहले जारी कराने की भी मांग की है, ताकि विकास कार्य बाधित न हों। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि डॉ. विजय किशोर, गंगा सिंह, राजेश्वर पांडेय, अरविंद सिंह, विशाल पाठक, संजय सिंह, रामचंद्र मिश्र, बबलू सिंह, पटवारी, सचिन दूबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें