फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्रदर्शन के बाद कांशीराम कॉलोनी की बिजली आपूर्ति बहाल

Tue, 23 Jun 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सिविल लाइंस उपकेंद्र क्षेत्र के पंतनगर स्थित कांशीराम कॉलोनी के लोगों के सोमवार को मंडलायुक्त आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। विभाग ने अवैध तरीके से बिजली उपभोग का आरोप लगाते हुए कॉलोनी की आपूर्ति बाधित कर दी थी।
विज्ञापन

अवर अभियंता एसपी मिश्र का कहना था कि कॉलोनी में किसी के पास वैध विद्युत कनेक्शन नहीं है। इसी कारण आपूर्ति बाधित की गई थी। हालांकि, लोगों के विरोध और प्रदर्शन के बाद विभाग ने फिलहाल बिजली जोड़ दी है। अवर अभियंता ने बताया कि मुहर्रम के मद्देनजर कांशीराम कॉलोनी की आपूर्ति बहाल की गई है। लोगों से वैध कनेक्शन लेने की अपील की जा रही है। मुहर्रम के बाद कॉलोनी में कैंप लगाकर लोगों को वैध कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके बाद भी यदि लोग कनेक्शन नहीं लेते हैं तो दोबारा आपूर्ति बाधित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें