फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर पोल के सहारे चल रही शहर की बिजली वयवस्था, हादसे की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर में सड़क पर निकलने के दौरान जर्जर झूलते बिजली सप्लाई लाइन के तार शहर में कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। पूरे शहर की सप्लाई भी बिजली के जर्जर पोल के भरोसे चल रही है।
विज्ञापन

लगातार शिकायतों के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी इस समस्या के निस्तारण को लेकर उदासीन बने है, जिससे आम लोगों में गहरा आक्रोश पनपने लगा है।
जिले में बिजली के तार हादसों को दावत दे रहे हैं। हर महीने सुविधाओं के नाम पर लाखों रुपये खर्च करने का दावा किया जाता है, लेकिन जमीनी हकीकत दावों को खोखला साबित कर रही है।
शहर के पोल व जर्जर सप्लाई तार बदलने का कही भी कोई प्रभावी कार्य नहीं दिख रहा। इसके चलते ही करीब तीन लाख की आबादी पर खतरा कायम बना है। आए दिन टूटने वाले तारों व जर्जर पोल को लेकर परेशान लोगों की शिकायतों पर भी विभाग नजरअंदाज करता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

शहर के मालवीय नगर मोहल्ले में गुरुद्वारा से सब्जी मंडी मार्ग पर लोहे का पोल जर्जर स्थित में लटका हुआ है जो कभी भी गिर सकता है जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना है।
मालवीय नगर के सभासद पवन श्रीवास्तव ने जर्जर पोल व तारों को बदलवाये जाने की मांग को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों व सदर विधायक प्रतिनिधि से लिखित मांग भी की, लेकिन अब तक कोई सुनवाई सुनवाई नही हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें