फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पेड़ व डाल गिरने से बाधित रही बिजली आपूर्ति

Mon, 17 Aug 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बारिश ने बिजली व्यवस्था को भी प्रभावित कर दिया। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह फाॅल्ट आने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। कई इलाकों के उपभोक्ताओं को करीब छह घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर के बड़गांव, आवास विकास और झंझरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी हुई। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में राजापुर परसौरा, परसा तिवारी और छपिया में पेड़ और डाल गिरने से बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे इन इलाकों की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न आने से लोगों को पेयजल और अन्य जरूरी कामकाज में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के बीच बिजली कर्मचारी फाॅल्ट तलाशने और लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे रहे। कई स्थानों पर पेड़ व टूटी डालों को हटाने के बाद मरम्मत कार्य शुरू किया गया। करीब छह घंटे मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। अधीक्षण अभियंता विद्युत सुशील कुमार यादव ने बताया कि बारिश के कारण कुछ स्थानों पर फाॅल्ट आए हैं। बिजलीकर्मियों को मरम्मत कार्य में लगाया गया है। जहां भी आपूर्ति बाधित है, वहां फाॅल्ट ठीक कर जल्द बिजली बहाल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें