फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पांच घंटे ठप रही बिजली, 50 हजार आबादी प्रभावित

Mon, 07 Sep 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
धानेपुर/इटियाथोक। मेहनौन विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति सोमवार को करीब पांच घंटे बाधित रही। दोपहर 12 बजे बंद हुई आपूर्ति शाम पांच बजे बहाल हो सकी। इससे 50 हजार से अधिक आबादी प्रभावित रही। अवर अभियंता अवनीश पांडेय ने बताया कि पेड़ों की छंटाई के लिए आपूर्ति बंद की गई थी।
विज्ञापन


बारिश के चलते इटियाथोक के ईस्ट फीडर के गजाधरपुर में लाइन फाॅल्ट हो गया। इससे करीब 70 उपभोक्ताओं को रातभर बिजली नहीं मिली। परसिया बहोरीपुर और वेदपुर माफी में एलटी लाइन के कई खंभे झुक गए हैं। इटियाथोक-बाबागंज मार्ग किनारे झुके खंभों से हादसे का खतरा बना है।

बलरामपुर फीडर के महादेवा कलां में एलटी लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हुई। जमुनही हरदोपट्टी के भयापुरवा में बरगद गिरने से लाइन टूट गई। संविदाकर्मी महेश शुक्ल ने ग्रामीणों की मदद से पेड़ हटवाकर आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन


75 खंभों से हटाई बेल और झाड़ियां

परसपुर। सड़क किनारे लगे नगर पंचायत के विद्युत खंभे झाड़-झंखाड़ और बेलों से ढक गए थे। इससे हादसे की आशंका बनी थी। नगर पंचायत ने अभियान चलाकर दो दिन में हाइड्रोलिक क्रेन से 75 खंभों से बेल और झाड़ियां हटाईं। चेयरमैन वासुदेव सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर उगी झाड़ियों और बेलों की सफाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें