फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम को भेजे पोस्टकार्ड

Sat, 17 Oct 2015 11:10 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजसेवी रुचि मोदी ने आत्मदाह करने वाली छात्रा को न्याय दिलाने के लिए बीते दिन एलबीएस कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान चलाकर मुख्यमंत्री को पांच सौ पोस्टकार्ड भेजे हैं। शहर के एक स्कूल की 9वीं की छात्रा ने विद्यालय के तीन शिक्षकों की प्रताड़ना व छेड़छाड़ से तंग आकर 9 अक्तूबर को अपने घर में केरोसिन डालकर आत्मदाह कर लिया था।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी एक शिक्षक दीपक फरनैंडों को गिरफ्तार कर लिया, मगर पुलिस दो शिक्षकों को अभी तक नहीं पकड़ सकी है।

इसको लेकर शुक्रवार को समाजसेवी रुचि मोदी ने एलबीएस कॉलेज व गांधी पार्क में हस्ताक्षर अभियान चलाया। लोगों ने छात्रा को न्याय दिलाने के लिए पोस्टकार्ड में मुख्यमंत्री से मांग की है।
विज्ञापन


रुचि मोदी ने मुख्यमंत्री को पांच सौ पोस्टकार्ड भेजकर उम्मीद जताई है कि सूबे के सीएम छात्रा और उसके परिवारीजनों को न्याय दिलाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें