फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की फिर होगी जांच, हटाए जाएंगे फर्जी वोटर

Wed, 07 Jan 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची की फिर से जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सात जनवरी से 20 फरवरी तक का समय दिया है। साथ ही डुप्लीकेट मतदाता की सूची राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई। डाउनलोड करके सभी बीएलओ को सूची उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


विधानसभा व पंचायत चुनाव को लेकर अनंतिम सूची (कच्ची सूची) जारी हो चुकी है। जहां विधानसभा की कच्ची मतदाता सूची में 20.82 लाख मतदाता हैं। जबकि पंचायत की सूची में 27.55 लाख पंजीकृत हुए हैं। इसके साथ ही पंचायत की मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए दावे व आपत्तियां मिली हैं। जहां पंचायत की सूची में 1,192 पंचायत के मतदाता शामिल हैं। विधानसभा की सूची में नगर क्षेत्र के भी मतदाता भी शामिल हैं। फिर भी पंचायत की सूची में अधिक मतदाता पंजीकृत हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सूची में शामिल किए गए मिलते-जुलते नामों के साथ संभावित डुप्लीकेट मतदाता चिह्नित किए गए हैं। संभावित फर्जी वोटरों की जांच के लिए फिर से निर्देश दिया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि आयोग की ओर से सूची अपलोड की गई है। डाउनलोडिंग व प्रिंट का काम शुरू किया गया है। बीएलओ को जल्द डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन


28 मार्च को जारी होगी फाइनल सूची
राज्य निर्वाचन आयोग के नए संशोधित कार्यक्रम अनुसार अब 28 मार्च को मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। दावे व आपत्तियों के निस्तारण के बाद सात जनवरी से 20 फरवरी तक बीएलओ हस्तलिखित पांडुलिपियां तैयार करके तहसील में जमा करेंगे। साथ ही संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं को सत्यापन होगा। 27 मार्च तक सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

कांग्रेस ने उठाए सवाल : कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे ने डीएम से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि विधानसभा की मतदाता सूची में 16 ब्लॉक और तीन नगर पालिका और सात नगर पंचायतें शामिल हैं। जबकि पंचायत की सूची में सिर्फ ग्राम पंचायत ही शामिल हैं। उन्होंने बताया कि डीएम ने जांच का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें