फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को निशुल्क मिलेगा गैस कनेक्शन

Fri, 14 Aug 2015 10:43 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बारे में सभी गैस वितरक एजेन्सियों को निर्देश जारी किए गए हैं। रसोई गैस के लिए नया कनेक्शन लेने वालों में पहले गरीबों से भी 16 सौ रुपये बतौर सिक्योरिटी लिए जाते थे।
विज्ञापन


सरकार ने अब गरीबों के लिए इस शुल्क को समाप्त कर दिया है। जिले में अन्त्योदय व बीपीएल श्रेणी के एक लाख 70 हजार परिवारों को नया गैस कनेक्शन लेने पर अब सरकार के इस फैसले से फायदा होगा।

अभी तक नया कनेक्शन लेने पर उपभोक्ताओं से गैस एजेंसियां सिलेंडर आदि की सिक्योरिटी के रूप में एक हजार 600 रुपये वसूलती हैं। इस फैसले की सभी उपभोक्ताओं को जानकारी नहीं होने से वह गैस एजेंसियों की मनमानी का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें