फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दीपावली से पहले गरीब परिवारों को मिलेगा भरा सिलिंडर

Mon, 02 Nov 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मसकनवा। दीपावली से पहले गरीब परिवारों को मुफ्त गैस सिलिंडर देने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा से महिलाओं में खुशी है। उन्हें उम्मीद है कि त्योहार पर गैस सिलिंडर मिलने से रसोई का खर्च संभालने में मदद मिलेगी। तेजपुर में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने जरूरतमंद परिवारों को दीपावली से पहले भरा सिलिंडर देने की बात कही।
विज्ञापन

जनसभा में पहुंचीं सुशीला ने कहा कि दीपावली पर भरा सिलिंडर मिलने से परिवार के बजट को राहत मिलेगी। सुनीता ने भी इसे जरूरतमंद परिवारों के लिए अच्छी पहल बताया। विवेक कुमार ने मुख्यमंत्री की गरीबों के साथ दीपावली मनाने की अपील को सराहनीय बताया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि दीपावली के बाद 35 हजार पुलिस आरक्षी और 42 हजार होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। अगले छह माह में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य है। इसके अलावा शिक्षक और अधीनस्थ सेवाओं समेत अन्य विभागों में 25 से 30 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें