फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Wed, 07 Oct 2015 11:38 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम चरण के मतदान के लिए आठ अक्तूबर को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। गैसड़ी में ब्लॉक से 250 और पचपेड़वा में फजल-ए-रहमानिया स्कूल से 217 पोलिंग पार्टियां चुनाव कराने के लिए रवाना होंगी। इमरजेंसी के लिए प्रशासन ने कुछ पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में भी रखा है।
विज्ञापन


नौ अक्तूबर को दोनों ब्लॉकों में 10 जिला पंचायत क्षेत्रों और 233 क्षेत्र पंचायतों के सीटों पर एक साथ मतदान कराया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम प्रीति शुक्ला ने मंगलवार को बताया कि प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।

सीडीओ आईएएस अखंड प्रताप सिंह गैसड़ी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम शिवपूजन को पचपेड़वा ब्लॉक में चुनाव की निगरानी के लिए सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

गैसड़ी में 1396 और पचपेड़वा ब्लाक में 1264 पीठासीन, प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान अधिकारियों और रिजर्व कार्मिकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण पूरा कराकर चुनाव के लिए पूरी तरह से दुरुस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


चुनाव की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के लिए गैसड़ी ब्लॉक में दो जोनल व 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट और पचपेड़वा ब्लॉक में दो जोनल व 11 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है। चुनाव आचार संहिता के पालन के लिए तुलसीपुर एसडीएम केएन गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गैसड़ी में ब्लॉक और पचपेड़वा में फजल-ए-रहमानिया स्कूल में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। मतदान के बाद सभी मतपेटिकाएं संबंधित स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा जाएगा।

गैसड़ी और पचपेड़वा ब्लॉकों में हाइपर सेंसिटिव 10-10 मतदान केंद्रों की वोट पड़ने तक वीडियोग्राफी कराई जाएगी। गैसड़ी ब्लॉक में 56 अति संवेदनशील व 23 संवेदनशील तथा पचपेड़वा ब्लॉक में 20 अति संवेदनशील और 21 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर भी कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

गैसड़ी ब्लॉक में एक लाख 77 हजार 557 और पचपेड़वा ब्लॉक में एक लाख 60 हजार 165 वोटर मतदान करेंगे। वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने सभी मतदाताओं से अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें