फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सियासी रार से बढ़ीं दिलों की दूरियां, पंचायतों पर पड़ेगा असर

Sat, 27 Sep 2025 07:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
माधोपुर। कटरा बाजार ब्लाॅक में मंगलवार को हुए विवाद का रंग दिनों-दिन गाढ़ा हो रहा है। कार्रवाई को लेकर पुलिस कदम थामे बैठी है। वहीं, सियासी नफा-नुकसान के फेर में भाजपा के जिम्मेदार भी सीधे दखल देने से परहेज कर रहे हैं। पूरे इलाके में सही-गलत की चर्चा आम हो गई है। दो खेमों में बंटी भाजपा की स्थिति पर दूसरे राजनीतिक दलों की निगाहें टिकी हैं। पर्दे के पीछे से मामले को तूल देने की कोशिशें भी हो रही हैं।
विज्ञापन

दरअसल, मंगलवार को हुए विवाद की पटकथा को लेकर कई बातें चर्चा में हैं। कोई किसी को इसके पीछे का जिम्मेदार बता रहा है तो कोई किसी को। भाजपा नेताओं की मुश्किल यह है कि वह इस पूरे घटनाक्रम को मैनेज कैसे करें। यह हाल तब है जब प्रांतीय नेतृत्व इस मामले पर नजर रख रहा है। वैसे इस पूरे मामले का असर पंचायतों पर पड़ना तय माना जा रहा है। कटरा बाजार ब्लॉक में कुल 74 ग्राम पंचायतें हैं। इस विवाद के बाद हालांकि अभी कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन कुछ विधायक के करीबी हैं तो कुछ प्रमुख के विश्वासपात्र हैं। इनकी अपनी टीम है। इन सबके बीच पुलिस ने विवाद से किनारा कस लिया है। स्थानीय पुलिस उच्चाधिकारियों के आदेश का इंतजार कर रही है तो उच्चाधिकारी को विवाद हल होने की आस है।

विवाद को कम करने में निभाई अहम भूमिका
विवाद की जानकारी के बाद करनैलगंज विधायक अजय सिंह तुरंत आगे आए। गिरफ्तारी की मांग को लेकर ब्लॉक में बैठे विधायक से मुलाकात की। उन्हें लेकर थाने पर गए। अधिकारियों से संवाद कराया। प्रदेश नेतृत्व को पूरे प्रकरण से अवगत कराया। साथ ही विधायक बावन सिंह को प्रांतीय नेतृत्व से मिलवाने के लिए लखनऊ भी ले गए। वह कहते हैं कि पूरा मामला प्रांतीय नेतृत्व के संज्ञान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें