फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू धर्मस्थल को तोड़ कर बनाया गया था ताजमहल: साक्षी महाराज

विज्ञापन
फोटो-13-गोंडा के सोनवरसा पोखरा स्थित आश्रम में आयोजित कार्यक्रम मौजूद सांसद साक्षी महाराज। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
धानेपुर/मुजेहना (गोंडा)। गोंडा-उतरौला मार्ग स्थित संत खरखरदास आश्रम सोनवरसा पोखरा में शनिवार को वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उन्नाव सांसद स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज रहे। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि विधर्मियों और मुगलों ने हमारे धर्म को नष्ट करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वामपंथियों ने मूल सिद्धांतों को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत कर हमारे धर्म को कमजोर किया, फिर भी हमारी संस्कृति और धर्म दुनिया में अब भी सर्वश्रेष्ठ है। देश, काल और परिस्थिति बदली और शासन सत्ता में योगी जैसा व्यक्ति सत्तासीन हुआ। काशी में नंदी की वर्षों की तपस्या सफल हुई। कृष्ण जन्मभूमि का फैसला भी शीघ्र होगा।
कहा कि ताजमहल भी हिंदू धर्मस्थल को नष्ट कर बनाया गया था। यह मामला भी न्यायालय में पहुंच चुका है। इस सबके बावजूद हमारे हिंदू धर्माचार्यों ने सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे संतु निरामया का सिद्धांत अपनाया। यहां आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर संत ज्ञानी नाथ, गुणवंत दास, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह, रमाशंकर मिश्र, कमलेश निरंजन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ज्ञान प्रकाश कसौंधन, लखेश्वरी वर्मा, प्रदीप गुप्ता, अभिनंदन चौरसिया, भानु प्रताप उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें