फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशनदान से लटकता मिला राजगीर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नगर पंचायत बभनान के लोहिया नगर वार्ड के एक घर में शुक्रवार सुबह एक राजगीर का शव लुंगी के सहारे रोशनदान से लटकता मिला। राजगीर के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं।
विज्ञापन

बस्ती जनपद के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर गांव के मजरे नंदापुर पुरवा निवासी दीपक राजगीर का काम करता था। वह नगर पंचायत बभनान थाना गौर के लोहिया नगर वार्ड में किराए के एक मकान में रहता था।
शुक्रवार की सुबह मकान बनाने के लिए उसे तलाशते हुए कस्बे का ही एक युवक जब उसके किराए के मकान पर पहुंचा तो उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज लगाने के बाद दीपक का जवाब नहीं मिला। वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुड़ गई।
विज्ञापन

लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छत से आंगन के रास्ते कमरे में देखा तो दीपक का शव रोशनदान से लुंगी के सहारे लटकता मिला। पुलिस की सूचना पर पहुंची दीपक की मां व उसके छोटे भाई ने दीपक की हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष गौर संजय कुमार ने बताया कि दीपक के पैर की उंगलियों, घुटनों व गले पर चोट के निशान मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें