फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा केंद्रीय टीम ने नंदौर गांव का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। परसपुर के नंदौर गांव में बीडीसी मैनुद्दीन के घर ढहाने के मामले की मंगलवार को सपा केंद्रीय टीम ने जांच किया। सपा के एमएलसी महफूज खां के साथ पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, रामविशुन आजाद, पूर्व अध्यक्ष पप्पू यादव, पूर्व प्रदेश सचिव ओंकार सिंह पटेल, मसूद आलम खां आदि पहुंचे। पूर्व मंत्री ने कहा कि मैनुद्दीन के गिराए घर की जगह टीन व पल्ली से घर पुलिस अधिकारियों की ओर से बनवाया मिला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके अलावा मैनुद्दीन के घर की सामग्री टूट गई है, और बेटी की शादी है। सपा ने तय किया है कि बेटी की शादी पार्टी अपने खर्च पर कराएगी। इसके अलावा हैंडपंप भी टूट गया है, जिसे परसपुर के पप्पू मड़हा ने लगवाने का ऐलान किया है। पार्टी को पूरे मामले की रिपोर्ट भेजी गई है। उन्होंने कहा कि बीडीसी मैनुद्दीन को सपा सरकार बनने पर लोहिया आवास दिया जाएगा। इस दौरान आजाद सिंह, अजय शुक्ल, वीरू सिंह, बबलू सिंह, अमरनाथ यादव, दुर्गेश यादव आदि भी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें