फोटो-11-गोंडा जिला अस्पताल से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीएमओ डॉ. आरएस केसरी। -सं?
- फोटो : GONDA
गोंडा। कोरोना महामारी के कारण पिछले दो वर्ष से बंद पोलियो अभियान का आगाज रविवार से किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर शनिवार को जागरूकता रैली रवाना किया गया। जिले के छह लाख बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने के लिए 1250 टीमें गठित की गई हैं। रविवार को बूथों पर बैठकर पोलियो ड्राप पिलाएंगी, तथा 21 से 25 मार्च तक घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया जाएगा। किसी कारण यदि बच्चे दवा पीने से छूट गए तो उन्हें 28 मार्च को खुराक दी जाएगी।
कोरोना संक्रमण की वजह से बंद पोलियो अभियान की शुरुआत शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राधेश्याम केसरी ने जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रविवार से जिले में अभियान चलाकर शून्य से पांच साल के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जयगोविंद ने बताया कि रविवार से अभियान के लिए विभाग की ओर से कुल 1250 टीमों को लगाया गया है। एक टीम में कुल तीन लोग रहेंगे।
अभियान के पहले दिन हर गांव, कस्बों और मोहल्ले में बूथ लगाया जाएगा, जहां आशा और आंगनबाड़ी पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो पिलाएंगी। उसके दूसरे दिन 21 से 25 मार्च तक गठित टीम घर घर जाकर बच्चों का खुराक देंगी। पांच दिन घर-घर अभियान के दो दिन बाद 28 मार्च को किसी कारण पोलियो की खुराक से वंचित बच्चों को बूथ और घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का कार्य करेंगी। विभाग की ओर से कोशिश की जा रही है कि पोलियो की खुराक से एक भी बच्चा वंचित नहीं होने देना है। शासन की तरफ से विभाग को पोलियो पिलाने की दवा मिल चुकी है।
पोलियो अभियान के लिए विभाग की तरफ से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी टीमों को अपने बूथ पर रहकर बच्चों को पोलियो पिलाने का कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं । पोलियो अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता वैन रवाना किया गया। - डॉ. आरएस केसरी, मुख्य चिकित्साधिकारी