फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: थानों के 27 व यूपी 112 के 71 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Sat, 30 Sep 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। एसपी अंकित मित्तल ने थानों के 27 व यूपी 112 के 71 पु़लिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस लाइन और थानों पर तैनात 516 पुलिसकर्मियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव भी किया है। यूपी 112 के 129 पुलिसकर्मियों की तैनाती में भी फेरबदल किया है।
विज्ञापन

एसपी ने नगर कोतवाली के मुख्य आरक्षी कमलेश्वर यादव को थाना धानेपुर, सुरेंद्र कुमार को थाना इटियाथोक, अमलेश वर्मा को थाना छपिया, गाेविंद सिंह को थाना तरबगंज और सुनील यादव को थाना नवाबगंज भेजा है। कुल 645 पुलिसकर्मियों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। इसमें थानों के 516 व यूपी 112 के 129 पुलिसकर्मी शामिल हैं। एसपी ने विभिन्न थानों पर तैनात 27 व यूपी 112 में तैनात 71 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। उन्होंने बताया कि शिकायतें मिलने पर इन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें