फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पेड़ से लटकता मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। बौरिंहा गांव के मजरे कुड़िया में मंगलवार की सुबह एक महिला का शव घर के पास ही लगे पेड़ से लटकता मिला। गांव के लोगों ने शव लटकता देखा तो परिवार वालों को सूचना दी।
विज्ञापन

थाना तरबगंज क्षेत्र के बौंरिहा गांव के मजरा कुड़िया की रहने वाली महिला गुड़िया (35) पत्नी लक्ष्मण का शव मंगलवार सुबह उसके घर से 200 मीटर दूरी स्थित खेत में लगे शीशम के पेड़ से चुन्नी के सहारे लटकता मिला। उधर से गुजर रहे गांव के एक व्यक्ति ने पेड़ से शव लटकता देखा तो लक्ष्मण के परिवार के लोगों को सूचना दी। वहां परिवार के लोगों के संग गांव के लोगों की भीड़ लग गई।
लक्ष्मण ने बताया कि मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। रविवार को मुंबई से घर आया था। पत्नी से कोई विवाद नहीं हुआ था। महिला के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। गुड़िया की मां गीता चौहान ने दामाद पर बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने व हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि तहरीर मिली है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें