बालपुर (गोंडा)। कोतवाली देहात क्षेत्र के बालपुर जाट के गोंडा लखनऊ मार्ग पर हनुमान मंदिर निर्माण को लेकर दो समुदाय के युवक आमने-सामने आ गये। निर्माण कार्य को लेकर विरोध करने पर गांव के लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आपसी सौहर्द बिगड़ने की सूचना पर जिले के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और पुलिस टीमों को मौके पर भेजा। बालपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य रोकवाया। सूचना के बाद मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार के साथ ही सीओ सदर, कोतवाल देहात सहित भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ पहुंचे। विवाद को खत्म करने के लिए प्रयास शुरू किया।
बालपुर टेढ़ी नदी के तट पर बालपुर जाट में एक हनुमान जी का प्राचीन मंदिर था। फोर लेन निर्माण में मंदिर को सड़क की सीमा में होने के कारण हटाया गया था। उसी स्थान पर केशव जोत निवासी रामेश्वर दत्त पांडेय का मकान है। वे अपने दरवाजे पर हनुमान की प्रतिमा देर रात गांव वालों के सहयोग से स्थापित करने के लिए चबूतरे का निर्माण करा रहे थे। इसे देखकर दूसरे समुदाय के युवकों ने विरोध किया और डायल 100 पर पुलिस को सुचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ले समझाने का प्रयास किया तो हंगामा और शुरू हो गया।
लोग प्रदर्शन करने लगे। इसकी जानकारी पर बालपुर चौकी प्रभारी जयहरि मिश्र ने अपने टीम के साथ पहुंच कर निर्माण कार्य रोकवा दिया। कुछ ही देर में सीओ सदर, कोतवाली देहात प्रभारी, अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम सदर ने मौका मुयाना किया। विवादित स्थल से ईंट-पत्थर कोतवाली उठा लायी। ऐतिहात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया है।