फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पुलिस ने दर्ज किए पीड़ित छात्रा के बयान

Tue, 17 Feb 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
माधोपुर/रुपईडीह। कौड़िया के केजीएन (ख्वाजा गरीब नवाज) पब्लिक स्कूल में चोरी-छिपे मौलवी को बुलाकर बच्चों को धर्मांतरण के लिए बरगलाने के आरोप का मामला गर्माता जा रहा है। नगर कोतवाली में मंगलवार को महिला उपनिरीक्षक ने पीड़ित छात्रा के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन



कौड़िया क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसने नाबालिग बेटी का दाखिला केजीएन पब्लिक स्कूल में 9वीं कक्षा में कराया था। यहां पर उसकी बेटी को मेसेज भेजकर परेशान करके अभद्र टिप्पणी की गई। बेटा शिकायत करने स्कूल गया तो उसे लाठी-डंडे लेकर दौड़ा लिया गया। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मंगलवार कौड़िया थाने की महिला आरक्षी के संग पीड़ित छात्रा नगर कोतवाली पहुंची। यहां उपनिरीक्षक आरती ने छात्रा के बयान दर्ज किए। छात्रा ने उपनिरीक्षक को उसके साथ हुई घटना का पूरा मामला बयां किया है। इससे पहले सोमवार को पुलिस पीड़ित छात्रा के पिता और भाई के बयान दर्ज कर चुकी है।
रासुका के तहत हो कार्रवाई
बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक राकेश शर्मा गुड्डू ने कहा कि संबंधित विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को कथित रूप से भ्रमित कर धर्मांतरण के लिए बरगलाने की शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के विरुद्ध रासुका की कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही विद्यालय की आय-व्यय व संपत्ति की जांच भी कराई जानी चाहिए। संगठन ने बताया कि प्रकरण की जानकारी विहिप और बजरंग दल के उच्च पदाधिकारियों को दे दी गई है। शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें