फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पटाखा विस्फोट कांड के आरोपियों तक पहुंची पुलिस

Wed, 09 Oct 2024 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलसर उत्तरी स्थित घर में हुए धमाके में मृतकों समेत सभी आरोपियों पर केस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तरबगंज/गोंडा। बेलसर उत्तरी मोहल्ले के बंद घर में अवैध पटाखों के जखीरे में हुए धमाके के आरोपियों तक पुलिस पहुंच चुकी है। तीन मृतकों के अलावा गंभीर रूप से जख्मी दो लोगों के साथ छठवां नाम भी तेजी से चर्चा में है। विस्फोट के बाद मौके से सही सलामत फरार हुआ आजाद पुलिस के सामने कई रहस्यों से पर्दा उठायेगा।
विज्ञापन

तरबगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को पटाखा बनाते समय हुई विस्फोट की घटना मामले में आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट में छह नामजद आरोपियों के साथ ही कुछ अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विस्फोट कांड में मृतक हुए आकाश कनौलिया उर्फ छोटू, अयाज मोहम्मद उर्फ तूफान, अयूब उर्फ लल्लू के साथ घायल इशहाक और कृष्णकुमार एवं एक अन्य आरोपी आजाद को पुलिस ने नामजद किया है। इसके साथ ही कुछ अज्ञात के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है। तरबगंज थाने के उपनिरीक्षक सुभाष विश्वकर्मा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। घटना में शामिल अज्ञात आरोपियों की भी शिनाख्त व छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें