फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: छह दिसंबर को लेकर पुलिस अलर्ट, अयोध्या सीमा पर चौकसी

Fri, 05 Dec 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। छह दिसंबर को लेकर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। अयोध्या सीमा पर एएसपी व सीओ के नेतृत्व में वाहनों की जांच के लिए टीमों को लगाया गया है। साथ ही एलआईयू को भी नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि अयोध्या सीमा से सटे नवाबगंज थाने की पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सरयू घाट चौकी के पुलिसकर्मियों को कटरा शिवदयालगंज चौराहे पर विशेष जांच करने को कहा गया है। शहरी इलाकों में भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा मानकों के साथ ही अन्य गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इधर, एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत ने शुक्रवार को पुलिस लाइन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरों को चेक कर प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए। शस्त्रागार का निरीक्षण कर शस्त्रों की साफ-सफाई व रखरखाव को लेकर निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें