फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पुलिस लाइन की टीम बनी क्रिकेट चैंपियन

Fri, 14 Feb 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बालपुर (गोंडा)। बालपुर पुलिस चौकी के मैदान में लांसनायक सुनील तिवारी की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें पुलिस लाइन की टीम ने जीत दर्ज की। एसपी विनीत जायसवाल ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में आठ विकट पर 151 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए तिरंगा क्रिकेट क्लब बालपुर की पूरी टीम 139 रन पर ही आउट हो गई। इस तरह पुलिस लाइन की टीम 12 रन से मैच जीत गई। मैन ऑफ द सीरीज जहीर खान को चुना गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ठाकुर शनि सिंह को मिला। एसपी विनीत जायसवाल, एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत व पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे ने विजेता तथा उपविजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान धर्मपाल सिंह प्रधान, रामकुमार शुक्ल, राजू ओझा, परमात्मादीन साहू, मोनू पांडेय, राजकुमार दुबे, किशन सिंह, शनि सिंह, अन्नू पांडेय, आजाद राइनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें