फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नए साल पर गुडवर्क के लिए माथापच्ची करती रही पुलिस

Wed, 01 Jan 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नए साल के पहले दिन जहां आम लोग जश्न मनाने में जुटे रहें, वहीं पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही अपराधियों पर शिकंजा कसने में जुटी रही। देहात कोतवाली पुलिस ने सुबह साढ़े छह बजे 10 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की शुरुआत की। वहीं, नगर कोतवाली पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा।
विज्ञापन

नगर कोतवाल संतोष कुमार मिश्र का कहना है कि बुधवार को मुकदमा दर्ज करने के साथ ही चोरी के आरोपों में युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। कोई अन्य मुकदमा नहीं दर्ज किया गया। देहात कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि नए साल में दिन की शुरुआत शराब तस्करों पर कार्रवाई कर की गई। क्षेत्र में देरशाम तक शांति-व्यवस्था कायम रही। नवाबगंज प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि 120 गोली अल्प्राजोलम के साथ रघुनाथपुर निवासी राज को गिरफ्तार किया गया।
इसी तरह से धानेपुर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राय ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र के इमामबाड़ा मोहल्ले के रहने वाले मोनू उर्फ बाबा व सुभाष नगर मोहल्ले के समीर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीओ सिटी आनंद कुमार राय ने बताया कि पहले दिन कोई भी अप्रिय घटना न हो, इसके लिए गश्त के साथ ही गुडवर्क के हरसंभव प्रयास किए गए हैं।
विज्ञापन

चाकू के साथ तीन युवक गिरफ्तार

इटियाथोक प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय ने बताया कि चाकू के साथ कुन्ने निवासी बैनिया, मेवालाल राजभर उर्फ कुदुर निवासी लक्ष्मणपुर लाल नगर और हसीब उर्फ यासीन निवासी धर्मेई को गिरफ्तार किया है। आरोपियों जेल भेज दिया गया है।

दुकान से बाइक चोरी
करनैलगंज (गोंडा)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मौहर निवासी उमेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को गन्ना समिति के सामने उनकी दुकान में बाइक खड़ी थी, जो चोरी हो गई। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


रास्ते के विवाद में दर्ज किया एनसीआर

विश्नोहरपुर (गोंडा)। तुलसीपुर माझा के मजरे गुरुशरण पुरवा निवासी राम सजीवन ने बताया कि उनके खेत में विपक्षी रास्ता निकाल रहे थे। विरोध करने पर बुधवार सुबह लल्लन परिवार के लोगों के साथ आए और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। बेटे अनुराग व पोते अमनदीप को भी पीटा, जिससे पोते का सिर फट गया। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें