फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस ने बढ़ाई सक्रियता

Mon, 25 Nov 2024 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के चौक बाजार में पैदल गश्त करते एसपी, एएसपी पूर्वी, सीओ सिटी व अन्य। स्रोत: पुलिस मीडिया
विज्ञापन
गोंडा। संभल में बवाल के बाद जिले के मिश्रित आबादी व संवेदनशील इलाके में पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है। एसपी विनीत जायसवाल ने सभी सीओ व थाना प्रभारियों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस बल के साथ शहर में पैदल मार्च कर शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। जिलेभर में खुफिया तंत्र को भी अलर्ट मोड में रखा गया है।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी सर्किलों व थाना क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कस्बे, भीड़भाड़ वाले स्थानों, सराफा बाजार आदि जगह पर पुलिस बल ने पैदल मार्च किया है। आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया गया। संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहनता से चेकिंग कराई गई। राजपत्रित अधिकारियों को जनसंवाद स्थापित कर शासन व उच्चाधिकारियों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई है।
एसपी ने बताया कि आवागमन के मार्गों, संवेदनशील स्थलों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों तथा धार्मिक स्थलों के आसपास लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। अभिसूचना इकाई एवं अन्य अभिसूचना तंत्रों के अधिकारियों व कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले विभिन्न असामाजिक, अवांछनीय एवं सांप्रदायिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया की निरंतर निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यदि किसी के द्वारा फैलाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें