फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों व साथियों की क्राइम हिस्ट्री खंगालने में जुटी पुलिस

Sat, 18 Oct 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश आशु उपाध्याय उर्फ पिंकल और चंदन तिवारी के साथियों की पुलिस ने क्राइम हिस्ट्री खंगालनी शुरू कर दी है। जिले के अन्य थानों के साथ ही पुलिस ने अयोध्या पुलिस से संपर्क कर क्राइम हिस्ट्री मांगी है।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में वजीरगंज रामपुर खरहटा निवासी रिकवरी एजेंट राघवेंद्र सिंह फायर करने और रंगदारी मांगने के मामले में अयोध्या के महराजगंज थाना क्षेत्र के रोशन नगर वाकरगंज निवासी आशु उपाध्याय के विरुद्ध गोंडा के कोतवाली नगर में तीन, नवाबगंज में एक व अयोध्या के कैंट थाने में एक मुकदमा दर्ज है। वहीं खरगूपुर के रस्तोगी मोहल्ला निवासी चंदन तिवारी के खिलाफ कोतवाली नगर में चार और अयोध्या कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज है। इनके साथी कप्तान सिंह, धवल तिवारी, समरेंद्र प्रताप सिंह, हर्ष मिश्र, सत्यम सक्सेना, विवेक तिवारी, हरशु कश्यप, वरुण दीक्षित, अर्जुन सिंह व रोमी शुक्ला की पुलिस ने अन्य थानों से क्राइम हिस्ट्री मांगी है। इनमें से कई आरोपी नगर कोतवाली के टाॅप-10 बदमाशों की सूची में हैं।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि अभी सभी थानों के साथ पड़ोस के जनपदों की पुलिस से भी आरोपियों क्राइम हिस्ट्री एकत्र की जा रही है।
एक साल पहले बर्थ-डे पार्टी में की थी फायरिंग
कप्तान सिंह के साथियों का यह कोई नया कारनामा नहीं है। एक साल पहले गांधी पार्क के सामने एक रेस्तरां में एक युवक अपने साथियों संग बर्थ-डे पार्टी मना रहा था। रात करीब आठ बजे केक कटने के बाद डिनर शुरू हुआ। इसी दौरान स्काॅर्पियो गाड़ी से पहुंचे बदमाशों से विवाद हो गया था। जिसमें दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई थी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले सभी भाग निकले थे। बाद में रेस्तरां के मालिक ने नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें