फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बेगम हत्याकांड में पुलिस खाली हाथ

Fri, 06 Sep 2024 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। इटियाथोक के धर्मेई गांव की रहने वाली बेगम की हत्या में पुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस बेगम और उसके पति की कॉल डिटेल खंगाल रही है।
विज्ञापन

इटियाथोक के धर्मेई गांव निवासी ई रिक्शा चालक अलाउद्दीन की पत्नी बेगम (44) बृहस्पतिवार को घर में अकेली थी। तभी तकिया से मुंह दबाकर किसी ने गला रेतकर बेगम की हत्या कर दी थी। अलाउद्दीन के मुताबिक वह पत्नी को फोन मिला रहा था मगर कॉल रिसीव नहीं हुई। इस पर वह घर पहुंचा तो बिस्तर पर पत्नी का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की थी। मगर कोई सुराग हाथ नहीं लगा। कोतवाल ने दुर्गविजय सिंह ने बताया कि मृतका के भाई शकील अहमद निवासी अकबरपुर खोरहंसा, कोतवाली देहात ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें