फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रेलवे अंडरपास में भरे पानी में डूबकर सिक्योरिटी गार्ड की मौत

Fri, 06 Sep 2024 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के उपरहितन पुरवा निवासी राम आशीष दीक्षित (59) की मिश्रौलिया रेलवे क्रॉसिंग के पास निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास में भरे पानी में गिरने से डूबकर मौत हो गई। मिश्रौलिया चौकी प्रभारी रजनीश दुबे ने बताया कि आशीष सेवानिवृत्त फौजी थे। वह पेट्रोलियम डिपो में सिक्योरिटी गार्ड थे। बृहस्पतिवार देर रात पेट्रोलियम डिपो जाते समय मिश्रौलिया रेलवे क्राॅसिंग से ट्रेन गुजर रही थी। वह रेलवे अंडरपास के पास खड़े थे। ट्रेन गुजरने से हवा का तेज झोंका लगने से वह अंडरपास के अंदर गिर गए और पानी भरा होने से डूबकर उनकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें