फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य को हिरासत में लिया

Tue, 25 Aug 2015 11:14 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के उत्पीड़न से त्रस्त परिवार सहित आत्मदाह के लिए कलेक्ट्रेट जा रही जिला पंचायत सदस्य को आखिरकार पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिला पंचायत सदस्य की चेतावनी से मंगलवार को पूरे प्रशासनिक अमले में अफरा-तफरी का महौल था।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य के घर से लेकर कलेक्ट्रेट तक हर नाके पर पुलिस सोमवार शाम से ही तैनात थी। हिरासत में लेकर महिला थाने लाई गई जिला पंचायत सदस्य का कहना था कि वह परिवार सहित आत्मदाह करने नहीं बल्कि शक्तिपीठ देवीपाटन दर्शन करने जा रही थी। 

सादुल्लाहनगर क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य ने करीब दो सप्ताह पूर्व डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि उन्हें तथा उनके परिवार को सत्ता के इशारे पर परेशान किया जा रहा है। विद्या देवी का आरोप है कि क्षेत्रीय विधायक के इशारे पर पुलिस ने उनके पति ज्ञानचंद सोनी के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज किये हैं।
विज्ञापन


विद्या देवी ने डीएम से सभी मामलों की जांच कराकर कार्रवाई किये जाने की मांग करते हुए चेतावनी दी थी कि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह परिवार सहित 25 अगस्त को कलेक्ट्रेट में आत्मदाह करेंगी। विद्या देवी की चेतावनी पर प्रशासन पूरी तरह से उस समय मुस्तैद हो गया।

जब विद्या देवी ने सोमवार को सादुल्लाहनगर में आयोजित भाजपा के धरना प्रदर्शन में मंच से मंगलवार को आत्मदाह करने की चेतावनी दी। विद्या देवी को परिवार सहित आत्मदाह करने से रोकने के लिए पूरे जिले की पुलिस फोर्स सक्रिय कर दी गई थी।

सादुल्लाहनगर स्थित विद्या देवी के घर से लेकर कलेक्ट्रेट तक चप्पे-चप्पे पर थानाध्यक्षों की टीम तैनात थी। एसडीएम सदर व उतरौला तथा जिले के तीनों सीओ मामले की निगरानी कर रहे थे। मंगलवार को बलरामपुर आते समय रास्ते में महेेशभारी गांव के निकट विद्या देवी सहित परिवार के सदस्य लालचंद्र सोनी, रामू सोनी व बेबी आदि को पुलिस हिरासत में लेकर नगर कोतवाली ले आई और महिला थाने के सुपुर्द कर दिया।

सीओ सिटी नृपेन्द्र ने बताया कि विद्या देवी ने 25 अगस्त को कलेक्ट्रेट में परिवार समेत आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। इसी के मद्देनजर विद्या देवी को परिवार सहित महेशभारी गांव के निकट हिरासत में लिया गया है। विद्या देवी की गाड़ी से गैलन में मिट्टी का तेल बरामद किया गया है।
विज्ञापन


विद्या देवी देवीपाटन दर्शन करने की मनगढंत कहानी बता रही हैं। समाचार लिखे जाने तक विद्या देवी व उनके परिवार को महिला थाने में बैठाए रखा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें