फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी में तोड़फोड़

Tue, 25 Aug 2015 11:07 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रसोई गैस सिलेंडर न मिलने पर मंगलवार को उपभोक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। उपभोक्ताओं ने सड़क जामकर एजेंसी संचालक के खिलाफ प्रदर्शन किया। एजेंसी में घुसकर भीड़ ने दो कंप्यूटर भी तोड़ डाले और कागजात भी तितर-बितर कर उठा ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बल का प्रयोग कर उपभोक्ताओं को शांत कराया।
विज्ञापन

 
उतरौला नगर स्थित बालाजी इंडेन गैस एजेंसी पर मंगलवार को रसोई गैस न मिलने पर उपभोक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में उपभोक्ताओं ने सड़क जामकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित उपभोक्ताओं ने एजेंसी के सामने पथराव भी किया।

कुछ लोग एजेंसी के अंदर घुस गए और दो कंप्यूटर भी तोड़ डाले। एजेंसी के अंदर रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी कुछ लोग उठा ले गए और इधर उधर फेंक दिए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल का प्रयोग किया।
विज्ञापन


उपभोक्ता कल्लू, इरशाद, मनोज, छबीले व उपेन्द्र आदि ने बताया कि बाला जी इंडेन एजेंसी के उपभोक्ता काफी परेशान हैं। एक माह पहले कराई गई बुकिंग वालों को अभी तक गैस सिलेंडर नहीं मिला है। कई दिनों से सुबह ही लाइन लगाने वाले उपभोक्ताओं को बिना सिलेंडर वापस होना पड़ रहा है।

मंगलवार को भी सुबह से लाइन में खड़े उपभोक्ताओं के सब्र का बांध टूट गया और एजेंसी के खिलाफ मजबूरी में प्रदर्शन करना पड़ा। उतरौला कोतवाल राजकुमार यादव ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्के बल का प्रयोग करना पड़ा है।

आक्रोशित भीड़ को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया है। एजेंसी संचालक को व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। एजेंसी के प्रबंधक गोविन्द शर्मा ने बताया कि गैस की आपूर्ति कम होने के कारण समस्या उत्पन्न हुई है। कालाबाजारी का आरोप झूठा है। आपूर्ति के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें