गोंडा। कार्तिक पूर्णिमा मेले व स्नान को लेकर पुलिस विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस की टीम ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ रेलवे स्टेशन व बस स्टॉप का जायजा लिया। सोमवार को सीओ कृपा शंकर कनौजिया,कोतवाल आलोक राव ने नगर के रोड वेज व रेलवे स्टेशन पर छानबीन की।
इस दौरान डॉग स्क्वायड की टीम भी साथ रही। इसी तरह से पुलिस टीम नवाबगंज पुलिस के साथ लकड़मण्डी चौराहे पर बस स्टैण्ड व रेलवे स्टेशन पर छानबीन व चेकिंग की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्यौहार को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस की छानबीन में हालांकि कोई आपत्तिजनक वस्तु नही मिली। सन्दिग्धों की तलाश में लोगों की तलाशी भी ली गई।