फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सशक्त व समर्थ राष्ट्र बनाने का दिलाया संकल्प

Sat, 28 Mar 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में मंचासीन पदा​धिकारी व विधायक और मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत: संगठ
विज्ञापन
गोंडा। भाजपा कार्यालय में शनिवार को संगठन की बैठक बुलाई गई। इसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए परिचय कराया गया। राष्ट्र को सशक्त बनाने के लिए संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने कहा कि हम जिस दल के कार्यकर्ता हैं, वह राष्ट्रनिर्माण के लिए कार्य करता है। इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं को नेतृत्व की मंशानुरुप समर्पण भाव से कार्य करना चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष रमाकांत तिवारी व सूर्यनारायण तिवारी ने संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला।
मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री ने कहा कि भाजपा व्यक्ति का निर्माण, व्यक्ति से समाज व समाज से राष्ट्र का निर्माण करती है। उन्होंने रामराज्य की कल्पना को साकार करने, भारत को सशक्त व समर्थ राष्ट्र बनाने के साथ विश्वगुरु बनाने के लिए संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

करनैलगंज विधायक अजय सिंह, कटरा विधायक बावन सिंह, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी व गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन महामंत्री राकेश तिवारी ने किया। महामंत्री विष्णु प्रताप नारायण सिंह, राकेश तिवारी, रंजीत बाबा कश्यप, केके श्रीवास्तव, राजाबाबू गुप्ता, श्रीकांत पांडेय, विवेकमणि श्रीवास्तव, अर्जुन प्रसाद तिवारी, हरीश शुक्ल, वंदना गुप्ता, विशाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में मंचासीन पदाधिकारी व विधायक और मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत: संगठ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें