डुमरियाडीह। नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत से पहले वजीरगंज शिक्षा क्षेत्र में विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके तहत करीब 60 हजार पुस्तकें ब्लॉक संसाधन केंद्र पहुंच चुकी हैं, जिससे समय से वितरण का रास्ता साफ हो गया है। बीईओ श्रवण कुमार तिवारी ने बताया कि वजीरगंज शिक्षा क्षेत्र में 175 परिषदीय विद्यालय, दो सहायता प्राप्त व एक कस्तूरबा विद्यालय संचालित हैं। इनमें 17,408 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। नए सत्र की शुरुआत एक अप्रैल से प्रस्तावित है। इसे देखते हुए शनिवार से अचलपुर न्याय पंचायत के विद्यालयों में पुस्तकों की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। (संवाद)