फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलडियों ने दिखाया दम, फाइनल मैच 24 को

विज्ञापन
गोंडा के महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर के खेल मैदान पर चल रही स्वर्गीय रामदेव शुक्ल स्म - फोटो : GONDA
विज्ञापन
बेलसर (गोंडा)। महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर के खेल मैदान पर चल रही स्व. रामदेव शुक्ल स्मारक क्रिकेट टूर्नामेण्ट के पाँचवें दिन रविवार को मैच का प्रथम सेमीफाइनल मैच गोंडा गिर्द व बेलसर के बीच खेला गया। पहले टास जीत कर बेलसर ने क्षेत्र रक्षण का फैसला करते हुए गोण्डा टीम को बल्लेबाजी के लिए कहा। गोण्डा की टीम ने शानदार शुरुआत करते नौ ओवरों में मात्र दो विकेट खोकर 92 रन बना लिए थे।
विज्ञापन

बेलसर कप्तान अंजनी शुक्ल की घातक गेंदबाजी के कारण गोंडा की पूरी टीम चौदह ओवरों में सभी विकेट गवांकर मात्र 123 रन पर सिमट गई। जवाब में बेलसर की टीम ने आरंभिक झटके के बाद संभलते हुए शिवेंद्र सिंह के नाबाद 78 व लिटिल सिंह के 22 रनों की शानदार पारी के बदौलत निर्धारित लक्ष्य हासिल करते हुए फ़ाइनल में प्रवेश करने वाली टूर्नामेण्ट की पहली टीम बन गई। सेमीफाइनल के इस शानदार मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शानदार बल्लेबाजी के लिए शिवेंद्र सिंह को युवा नेता सोनू ओझा ने दिया।
टूर्नामेंट के दौरान विजय वर्मा, अशोक सिंह, लक्ष्मण गुप्ता, अक्षत शुक्ल, अविजेय भारद्वाज आदि रहे। आयोजक वेरा फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश शुक्ल व टूर्नामेंट संयोजक अंजनी शुक्ल ने बताया कि दूसरा सेमीफाइनल कल मुजेड व गोंडा सिटी टीम के बीच खेला जाएगा। फ़ाइनल मैच दिनांक 24 नवंबर को मैदान पर खेला जाएगा। जिसकी सभी तैयारी पूर्ण कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें