फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वायरल बुखार में भी कम हो रहे प्लेटलेट्स, बरतें सावधानी

Thu, 21 Aug 2025 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बरसात के बाद जलजमाव के कारण संक्रामक बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। लोग वायरल बुखार से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। ज्यादातर बुखार पीड़ितों में डेंगू के लक्षण होते हैं, जांच में प्लेट्सलेट्स काउंट कम मिलता है लेकिन डेंगू की रिपोर्ट निगेटिव आ जाती है। बृहस्पतिवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में 600 से अधिक लोगों के खून की जांच हुई। जिसमें कई लोगों में प्लेटलेट्स काउंट कम पाया गया।
विज्ञापन

मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉण् एजाज अहमद ने बताया कि प्लेटलेट्स कम होना डेंगू नहीं है। किसी भी वायरल बुखार का असर शरीर में बढ़ने के कारण प्लेटलेट्स में गिरावट आ सकती है। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 21 पहुंच गई है। मेडिकल कॉलेज सहित सभी सीएचसी व पीएचसी पर जांच की सुविधा उपलब्ध है। जहां डेंगू के रोगी मिल रहे हैं, वहां पर लोगों की ब्लड स्लाइड तैयार की जा रही है।
ईएमओ डॉ. अरिहंत ने बताया कि वायरल बुखार में भी शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। इससे बचाव के लिए सेहतमंद और प्रोटीन युक्त खाना खाया खाएं। बासी खाना न खाएं। मौसमी, संतरा व नींबू का सेवन करें। विटामिन-सी से रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। खूब पानी पिएं। तुलसी के पत्ते में खांसी, जुकाम, बुखार और सांस संबंधी रोगों से लड़ने की शक्ति है। इनका सेवन भी फायदेमंद है।
विज्ञापन


वायरल बुखार और डेंगू में अंतर
वायरल बुखार का संकरण वायरस के कारण फैलता है। डेंगू एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। वायरल में हल्का बुखार, खांसी, नाक बहना, गले में खराश और हल्का शरीर दर्द शामिल हो सकता है। जबकि डेंगू में तेज बुखार गंभीर सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में तीव्र दर्द और त्वचा पर लाल चकत्ते दिखाई दे सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें