फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ओपीडी ब्लॉक में शिफ्ट हुआ प्लास्टर कक्ष, मरीजों को राहत

Wed, 01 Jul 2026 09:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में मरीजों को एक बड़ी राहत मिली है। बुधवार से प्लास्टर कक्ष को पुरानी बिल्डिंग से अस्पताल ब्लॉक में ओपीडी के बगल में स्थानांतरित कर दिया गया। नई व्यवस्था लागू होने के बाद हड्डी रोग से जुड़ मरीजों को इलाज के लिए दो भवनों के बीच चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

अब तक ओपीडी अस्पताल ब्लॉक में संचालित हो रही थी, जबकि प्लास्टर कक्ष पुरानी बिल्डिंग में था। ऐसे में ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ से परामर्श लेने के बाद फ्रैक्चर और चोटिल मरीजों को करीब 200 मीटर दूर पुरानी बिल्डिंग तक जाना पड़ता था। इस दौरान गंभीर दर्द से जूझ रहे मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी परेशानी होती थी। बुधवार को प्लास्टर कक्ष को अस्पताल ब्लॉक में ओपीडी के ठीक बगल में स्थानांतरित कर दिया गया।
मरीजों को परामर्श, एक्सरे और प्लास्टर जैसी प्रमुख सुविधाएं एक ही भवन में मिलने लगी हैं। अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. एम डब्ल्यू खान ने बताया कि अस्पताल ब्लॉक में चरणबद्ध तरीके से सभी आवश्यक सेवाएं स्थानांतरित की जा रही हैं, ताकि मरीजों को एक ही परिसर में बेहतर और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें