गोंडा के राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पौधरोपण करते शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छा?
- फोटो : GONDA
गोंडा। राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया जिसमें संस्थान परिसर में शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं ने पौध लगाए।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में कार्यदेशक जयनारायण, आइटीआई अनुदेशक संघ के आशुतोष वर्मा, मंत्री राम इंद्र, आदिल, कलीम सिद्दीकी व महिला शाखा की अनुदेशक मंजू पाल ने मनीष मौर्या, रीना मिश्रा, रचना मिश्रा, प्रियंका शर्मा, माधुरी चौधरी आदि छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर पौधे लगाए।